Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsWinter Crisis Shelters Locked Homeless Suffer in Baghpat and Baraut

10 डिग्री पर पहुंचा तापमान, रैन बसेरों पर ताले

Bagpat News - बागपत और बड़ौत में रैन बसेरे बंद हैं और अलाव या कंबल का कोई इंतजाम नहीं है। गरीब और बेसहारा लोग खुली हवा में ठंड सहन कर रहे हैं। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है, जिससे स्थिति गंभीर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSun, 1 Dec 2024 10:30 PM
share Share
Follow Us on
10 डिग्री पर पहुंचा तापमान, रैन बसेरों पर ताले

ठंड की शुरुआत हो गई है, लेकिन बागपत और बड़ौत के रैन बसेरों पर ताले लटके हुए हैं। अलाव जलाने और कंबल वितरण की भी व्यवस्था नहीं हो पाई है। जिसके चलते बेसहारा लोग खूले आसमान के नीचे ठंड़ में ठिठुरते हुए रात गुजार रहे है। दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान तेजी से गिरने लगा है। न्यूनतम तापमान तो पिछले कई दिनों से 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है, वहीं अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो रहा है। ऐसे में देखा जाए तो ठंड जोर पकड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब व बेसहारा लोगों को होती है। जिला मुख्यालय पर नगर पालिका परिसर में रैन बसेरा बना है, लेकिन लोगों को उसकी जानकारी तक नहीं है। अधिकांश समय रैन बसेरे पर ताला लटका रहता है। जिला पंचायत कार्यालय पर बना रैन बसेरा भी बदहाल पड़ा है। बागपत शहर में राष्ट्र वंदना चौक सबसे व्यस्तम चौक है, लेकिन यहां रात गुजारने का इंतजाम नहीं है। ठंड अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। यदि शीघ्रता से रैन बसेरा का इंतजाम नहीं हो पाया, तो राहगीरों को ठिठुरन भरी ठंड में खुले आसमान के नीचे समय गुजारना पड़ सकता है। अधिकारियों का कहना है कि रैन बसेरों चालू है, लेकिन उनमें रूकने के लिए अभी तक कोई नहीं आया है। रैन बसेरों पर केयर टेकर तैनात है। यदि कोई बेसहारा रैन बसेरा में रात गुजारने के लिए आता है, तो उसे सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

--------

रोडवेज व रेलवे स्टेशनों पर भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं

यात्री सुविधाओं के नाम पर भले ही रोडवेज विभाग ढिढोरा पीटता हो, लेकिन ठंड के दिनों में यात्रियों के लिए बना रैन बसेरा में हमेशा ताला लगा रहता है। इससे लोगों को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ती है। बड़ौत, खेकड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी रेलवे स्टेशन पर भी रेन बसेरे का अभी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है।

--------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें