Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsThieves Steal Wheat Harvest Using Thresher in Kakripur Village

थ्रेसिंग कर गेहूं की फसल चोरी कर ले गए चोर

Bagpat News - ककड़ीपुर गांव में एक किसान की गेहूं की फसल चोरी हो गई। किसान राजेन्द्र ने अपने बेटे और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। शुक्रवार रात को किसान का बेटा अपने साथियों के साथ खेत में गया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSun, 27 April 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
थ्रेसिंग कर गेहूं की फसल चोरी कर ले गए चोर

थ्रेसिंग कर गेहूं की फसल चोरी कर ले गए चोर

रमाला। ककड़ीपुर गांव में एक किसान की गेहूं की कटी हुई फसल को थ्रेसर मशीन से निकालकर अनाज चोरी कर लिया। पीड़ित किसान ने अपने पुत्र सहित पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

ककड़ीपुर निवासी किसान राजेन्द्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने अपने खेत में साढ़े चार बीघा गेहूं की फसल बो रखी थी। उसने फसल की कटाई कर मशीन में निकालने के लिए इकट्ठा किया हुआ था। शुक्रवार को उसका अपने पुत्र से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। किसान ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका लड़का अपने चार साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार की रात खेत में जाकर इक्ट्ठी की हुई गेहूं की फसल को थ्रेसर मशीन में निकालकर अनाज चोरी कर ले गया और भूसा वहीं छोड गया। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें