Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsSuresham student shot and injured in Baraut

बड़ौत में सरेशाम छात्र को गोली मारकर किया घायल

Bagpat News - -15 दिन पहले आरोपियों से हुई थी मामूली कहासुनी महत्वपूर्ण: बड़ौत में सरेशाम छात्र को गोली मारकर किया घायलमहत्वपूर्ण: बड़ौत में सरेशाम छात्र को गोली मारकर किया नगर की नेहरू रोड पर बुधवार की शाम बाइक...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतWed, 20 Nov 2019 07:59 PM
share Share
Follow Us on
बड़ौत में सरेशाम छात्र को गोली मारकर किया घायल

नगर की नेहरू रोड पर बुधवार की शाम बाइक सवार दो युवकों ने कक्षा 12 के छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को नगर के निजी अस्पताल से मेरठ रेफर किया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया। नगर की आवास विकास कालोनी में रहने वाला अर्जुन पुत्र विनोद पंवार नगर के एक निजी कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। बुधवार की शाम वह किसी काम से नगर की नेहरू रोड पर पहुंचा।

वहां पर बाइक सवार दो युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। इस पर बाइक सवार युवकों ने उस पर तमंचा तान दिया। अर्जुन ने उनका तमंचा पकड़ लिया। अर्जुन उनके साथ उलझ गया। इस दौरान आरोपी युवकों ने अर्जुन की उसकी कोख में सटाकर गोली मार दी,जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घायल अर्जुन ने हिम्मत जुटाते हुए ई रिक्शा में सवार होकर नगर की औद्योगिक पुलिस चौकी पर पहुंचा और वहां पर पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने घायल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन अस्पताल में पहुंच गए। वहां से अर्जुन को चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। उसने बताया कि आरोपी युवकों के साथ करीब 15 दिन पहले किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई।

इस पर आरोपियों ने उसे गोली मारी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने इस घटना में आर्यन व दिग्विजय निवासीगण बड़ौत को हिरासत में लिया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि आर्यन व दिग्विजय को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें