शादी से एक दिन पहले लडकी पक्ष ने रिश्ता तोड़ा
Bagpat News - बिनौली क्षेत्र के एक गांव में शादी से एक दिन पहले, लड़की पक्ष ने शादी से मना कर दिया। लड़के पक्ष का आरोप है कि उन्होंने लड़की को लाखों रुपये के आभूषण भेंट किए थे, जो वापस मांगने पर लड़की पक्ष ने देने से...

थाना बिनौली क्षेत्र के एक गांव में शादी से एक दिन पहले लड़की पक्ष के लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। दोनो पक्षों ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। वही लड़के पक्ष के लोगो का कहना है कि उन्होंने शादी से पहले लड़की को लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण भेट किए थे। बिनौली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को बडौत के सनोली नगला गांव से बारात आनी थी। लड़के व लड़की पक्ष के लोगों ने शादी को लेकर पूरी तैयारी कर रखी थी। लड़के पक्ष ने हल्दी की रश्म से लेकर घुड़चढ़ी तक पूरी कर ली थी। लेकिन शादी से एक दिन पहले लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के लोगों को फोन करके बारात लेकर आने से मना कर दिया। लड़की पक्ष का फोन आने के बाद हड़कंप मच गया। उसके बाद उन्होंने लड़की पक्ष के लोगों को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही माने और शादी करने से मना कर दिया। वही लड़के पक्ष का आरोप है कि शादी से पहले की रश्म मे उन्होंने लड़की को लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण भेट किए थे। लड़की पक्ष द्वारा शादी टूटने के बाद लड़के पक्ष ने उनसे अपने आभूषण वापिस मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। आभूषण न देने पर लड़के पक्ष ने कानूनी करवाई करने की बात कही है। इस सम्बंध मे थाना पुलिस का कहना है कि उनके पास अभी कोई शिकायत नही आई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।