Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsInter-House Chess and Carrom Competition Concludes at Mount Litera Zee School

इंटर-हाउस शतरंज, कैरम प्रतियोगिता में किया धैर्य एकाग्रता का प्रदर्शन

Bagpat News - बड़ौत, संवाददाता।इंटर-हाउस शतरंज, कैरम प्रतियोगिता में किया धैर्य एकाग्रता का प्रदर्शनइंटर-हाउस शतरंज, कैरम प्रतियोगिता में किया धैर्य एकाग्रता का प्

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSat, 26 April 2025 11:26 PM
share Share
Follow Us on
इंटर-हाउस शतरंज, कैरम प्रतियोगिता में किया धैर्य एकाग्रता का प्रदर्शन

शहर के माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में तीन दिवसीय इंटर-हाउस शतरंज, कैरम प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमें समस्त हाउसों के विद्यार्थियों ने एकाग्रता और धैर्य का शानदार प्रदर्शन किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा तीन से पांच तक के बालक वर्ग में कैरम में कोलंबस हाउस के आयांश और यश प्रताप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आइंस्टीन हाउस की आराध्या, युविका अव्वल रहीं। कक्षा 6 से 8 के बालक वर्ग में दा विंची हाउस के अयांक, सिद्धांत व बालिका वर्ग में गांधी हाउस की आराध्या, साक्षी प्रथम स्थान पर रहे। कक्षा 9 से 11 के बालक वर्ग में कोलंबस हाउस के प्रीत, वंश व बालिका वर्ग में दा विंची हाउस की अपेक्षा, ऋषिका ने प्रथम स्थान पर रहे। कैरम प्रतियोगिता में दा विंची हाउस ने सर्वाधिक 420 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 के बालक वर्ग में कोलंबस हाउस, बालिका वर्ग में दा विंची हाउस विजई रहा। कक्षा 6 से 8 के बालक वर्ग में आइंस्टीन हाउस प्रथम स्थान पर रहा। कक्षा 9 से 11 वर्ग में दा विंची हाउस प्रथम स्थान पर रहा। चेस प्रतियोगिता में दा विंची हाउस ने सर्वाधिक 590 अंक अर्जित कर पुन: प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों प्रतियोगिताओं के संयुक्त परिणाम में 1010 अंकों के साथ दा विंची हाउस प्रथम, 750 अंकों के साथ आइंस्टीन द्वितीय, 650 अंकों के साथ कोलंबस हाउस तृतीय स्थान व 590 अंकों के साथ गांधी हाउस चौथे स्थान पर रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें