Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsFive-Year-Old Child s Body Found in Yamuna River Near Niwada Village - Suspected Abduction and Murder

यमुना नदी में बहता मिला पांच वर्षीय बच्चे का शव

Bagpat News - निवाड़ा गांव के पास यमुना नदी में एक पांच वर्षीय बच्चे का शव मिला है। उसके शव के साथ कपड़ों की पोटली बंधी हुई थी। पुलिस का मानना है कि बच्चे का अपहरण करके हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतMon, 24 Feb 2025 12:23 AM
share Share
Follow Us on
यमुना नदी में बहता मिला पांच वर्षीय बच्चे का शव

निवाड़ा गांव के पास यमुना नदी में पांच वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ। बच्चे के साथ कपड़ों की पोटली भी बंधी हुई थी। सूचना पर बागपत के साथ ही हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल हरियाणा का पाया गया। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की अपहरण के बाद हत्या की गई है, क्योंकि बच्चे के साथ उसके कपड़ों की पोटली भी बंधी हुई थी। रविवार की सुबह करीब नौ बजे बागपत कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की यमुना नदी में बच्चे का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद बागपत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच की गई, तो पता चला कि जिस स्थान पर बच्चे का शव पड़ा मिला है, वह स्थान हरियाणा की सीमा के अंर्तगत आता है। जिसके बाद हरियाणा पुलिस को बच्चे का शव मिलने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल के बाद उसने बच्चे के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बागपत कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि मृतक बच्चे की उम्र करीब पांच वर्ष है। उसके शव के साथ कपड़ों की पोटली बंधी हुई थी, जिसमें मृतक बच्चे के कपड़े थे। हरियाणा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की अपहरण के बाद हत्या की गई है। मृतक बच्चे की शिनाख्त न हो पाए, इसलिए शव को ठिकाने लगाने के लिए यमुना नदी में डाला गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें