Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsDevotees Gather for Shri Ram Katha on Gandhi Road Pawan Maharaj Highlights the Power of God s Name

रामकथा में भगवान के नाम की महिमा का गुणगाण

Bagpat News - शहर के गांधी रोड पर श्री राम कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कथा व्यास पवन महाराज ने भगवान राम के नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि नाम की शक्ति से जीव भव सागर पार कर सकता है। जब हृदय में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतFri, 25 April 2025 02:42 AM
share Share
Follow Us on
रामकथा में भगवान के नाम की महिमा का गुणगाण

शहर के गांधी रोड पर श्री राम कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कथा व्यास पवन महाराज द्वारा कथा वाचन किया गया। भगवान राम के प्रसंग को भक्ति भाव से सुनने पहुंचे श्रद्धालु। कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य पवन महाराज ने भगवान के नाम की महिमा का वर्णन किया। कहा कि स्वयं भगवान भी अपने नाम की महिमा का बखान नहीं कर सकते हैं। भगवान के नाम शक्ति का सहारा लेकर के जीव भव सागर पार हो जाता है।

कहा कि जब हृदय से काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, मत्सर निकल जाते हैं तब मेरे राम हृदय रूपी भवन में आनंद रूपी राम बनकर के प्रकट होते हैं, और जीव का कल्याण करते हैं। भगवान की कथा जीवन को पवित्र और पावन बनाती है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें