Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsChristmas Celebrations in Khekra Children Share Joy with Santa Claus

शिक्षण संस्थाओं में क्रिसमस की रही धूम

Bagpat News - खेकड़ा में क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में बच्चों ने सेंटा क्लाज की वेशभूषा में उपहार बांटे और क्रिसमस ट्री सजाए। नन्हें बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटिका की मनमोहक...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतWed, 25 Dec 2024 11:38 PM
share Share
Follow Us on
शिक्षण संस्थाओं में क्रिसमस की रही धूम

खेकड़ा। कस्बे की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में क्रिसमस-डे धूमधाम से मना। सेंटा क्लाज की वेशभूषा में सजे बच्चों ने उपहार बांटे। क्रिसमस ट्री सजाए गए। बच्चों ने क्रिसमस गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बुधवार को ईसाई धर्म का त्यौहार क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। होली चाइल्ड एकेडमी में स्कूल में नन्हें बच्चों ने क्रिसमस ट्री सजाए। साथ ही सेंटा क्लाज बने बच्चों ने गीत व नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति दी। ए वन पब्लिक स्कूल में सांता बने बच्चो ने क्रिसमस-डे पर कविताएं प्रस्तुत की।प्रधानाचार्या रुचि जैन और शिक्षिकाओं ने बच्चों को गरीबों की मदद करने वाले सांता से जुडी कहानियां सुनाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें