Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsBarat Attack at Bhuni Toll Plaza Four Injured in Highway Violence

टोल कर्मियों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़कर पीटा, महिलाओं से अभद्रता

Bagpat News - बागपत से सरधना के टेहरकी गांव जा रही बारात पर मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल पर हमला हुआ। टोल कर्मियों ने मामूली कहासुनी के बाद चार बरातियों को दौड़ा-दौड़कर पीटा, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। घटना...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतMon, 21 April 2025 03:03 AM
share Share
Follow Us on
टोल कर्मियों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़कर पीटा, महिलाओं से अभद्रता

बागपत। बागपत से सरधना के टेहरकी गांव जा रही बारात में शामिल युवकों को मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल पर दौड़ा-दौड़कर पीटा गया। टोल कर्मियों ने मामूली कहासुनी के बाद वारदात को अंजाम दिया। हमले की इस घटना में चार बाराती घायल हुए है, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई बताई जा रही है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई। बागपत के मोहल्ला मुगलपुरा निवासी शाहरुख और हारूण ने बताया कि शनिवार रात शराफत के बेटे की बारात सरधना के गांव टेहरकी निवासी अफसर के यहां जा रही थी। जैसे ही बरातियों की कार मेरठ-करनाल हाइवे पर भूनी टोल प्लाजा पर पहुंची, तो टोल कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता करनी शुरू दी। उन्होंने विरोध किया, तो आरोपियों ने मारपीट की। दौड़ा-दौड़कर कार सवार बारातियों पर हमला किया गया। जिसमें शादाब पुत्र रिजवान, रिहान समेत चार बाराती घायल हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने कार में बैठी महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। कार पर भी पथराव किया। जिससे उनकी बलेनो कार क्षतिग्रस्त हो गई। यह मारपीट टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घायलों के परिजनों को जैसे ही घटना का पता चला, तो उनमें हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वे मेरठ के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि मेरठ के अस्पताल में शादाब की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें