Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsBaghpat MP Dr Rajkumar Sangwan Promises Relief from Traffic Jams in Baraut

पूर्वी यमुना नहर के पुल का होगा चौड़ीकरण: डॉ. राजकुमार

Bagpat News - -मार्च के अंत तक ओवर ब्रिज शुरू करने के दिए निर्देशपूर्वी यमुना नहर के पुल का होगा चौड़ीकरण: डॉ. राजकुमारपूर्वी यमुना नहर के पुल का होगा चौड़ीकरण: डॉ.

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSat, 8 Feb 2025 09:37 PM
share Share
Follow Us on
पूर्वी यमुना नहर के पुल का होगा चौड़ीकरण: डॉ. राजकुमार

बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि बड़ौत को जाम से निजात दिलाने के लिए पूर्वी यमुना नहर पर कोताना रोड व छपरौली रोड के पुल का चौड़ीकरण होगा। इसके अलावा बिनौली रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज को कार्य को मार्च के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए है।

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने शनिवार को नगर में रालोद नेता अश्वनी तोमर के आवास पर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि बड़ौत शहर में जाम की समस्या सबसे बड़ी है। इस जाम से निजात दिलाने के लिए पूर्वी यमुना नहर के कोताना रोड व छपरौली रोड के पुल का चौड़कीरण व बाइक पास बने। इसके लिए वह व्यक्गित रूप से प्रदेश के मुख्य मंत्री से मिले थे। सीएम के निर्देश पर दोनो पुलों के चौड़ीकरण का टेंडर हो गया है। बड़ौली गांव से लेकर बावली तक बनाए जाने वाले बाइपास को लेकर भी वह गंभीर है। जल्द ही बाइपास का काम हो जाएगा। बिनौली रोड पर रेलवे ब्रिज पर बन रहा ओवर ब्रिज का कार्य मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए है। पूर्वी यमुना नहर में दायी तरफ की पटरी दिल्ली -सहारनपुर हाईवे से छपरौली रोड तक दो किलोमीटर का निर्माण कार्य किया जाएगा। बागपत में ट्रामा सेंटर बने इसके लिए भी वह प्रयास कर रहे हैं। अगर बागपत में ट्रामा सेंटर बनता तो बड़ौत में हादसे में हुए घायल लोगों को बेहतर उपचार मिलता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें