दिल्ली चुनाव: सतेन्द्र जैन की हार से किरठल में मायूसी
Bagpat News - बागपत। बागपत के किरठल गांव के मूल निवासी व दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार में दो बार केबीनेट मंत्री रहे सतेन्द्र कुमार जैन भी शकूर बस्ती सीट से चुन

बागपत के किरठल गांव के मूल निवासी व दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार में दो बार केबीनेट मंत्री रहे सतेन्द्र कुमार जैन भी शकूर बस्ती सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के करनेल सिंह ने 20 हजार वोटों से शिकस्त दी है। सतेन्द्र जैन का परिवार कई दशक पहले दिल्ली में जाकर बस गया था मगर उनके खानदानी लोग अभी भी किरठल में रहते हैं। केबिनेट मंत्री रहते हुए कई बार सतेन्द्र जैन अपने पैतृक गांव किरठल में आ चुके हैं। सतेन्द्र जैन का जन्म 3 अक्टूबर 1964 में किरठल गांव में ही हुआ था। उनकी पत्नी पूनम जैन के अलावा उनके दो बच्चे हैं। पेशे से र्आिकटेक्ट सतेन्द्र जैन आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे हैं। और आप की सरकार में स्वाथ्यमंत्री समेत कई महत्वपर्ण विभागों के वे मंत्री रहे। लम्बे समय तक जेल में रहने के बाद चुनाव से पहले ही सतेन्द्र जैन को जमानत मिली थी। उनकी हार से किरठल के लोगों में मायूसी है।
-------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।