Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsWomen s Conference on Social Reform Emphasizing Education for Muslim Women

महिलाओं के साक्षर एवं जागरूक बिना उन्नति संभव नहीं

Badaun News - मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा में इस्लाहे मुआशरा ख्वातीन महिला कांफ्रेंस आयोजित की गई। आलिमा फाजिला निशात फातिमा अमजदी ने कहा कि मुस्लिम समाज में शिक्षा की कमी है। महिलाओं की साक्षरता और जागरूकता के बिना...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 24 Feb 2025 03:31 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं के साक्षर एवं जागरूक बिना उन्नति संभव नहीं

मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा द्वारा आयोजित इस्लाहे मुआशरा ख्वातीन महिला कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस का आगाज कुरान ए मुकद्दस की आयत ए करीमा से सईदा फातिमा रिजविया ने किया। उन्होंने कहा मुस्लिम समाज में शिक्षा का ग्राफ काफी नीचे है। महिलाओं के साक्षर एवं जागरूक बिना समाज की उन्नति संभव नहीं है। रविवार को फैजान ए आला हजरत अकेडमी द्वारा संचालित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बरेली शरीफ से तशरीफ लाई आलिमा फाजिला निशात फातिमा अमजदी ने नबी की सिरत ए तैयबा पर रोशनी डालते हुए कहा कि आका को अल्लाह ने दुनिया में रहमत बनाकर भेजा। उन्होंने नबी की लाडली बेटी हजरत ए फातिमातुज्जहरा रजि. अन्हुमा की सिरत ए तैयबा पर रोशनी डालते हुए कहा कि तैयबा ताहेरा खातून ए जन्नत हजरत ए फातिमा की जिंदगी को देखो और अपने मआशरे में ढालो। जिंदगी कामयाब होती हुई नजर आएगी। हमें जमाने में इज्जत और एहतराम की निगाहों से देखा जाने लगेगा। जमाना हमारी ताजीम करने लगेगा। आलिमा फाजिला सना खान रिजविया, आलिमा फाजिला शाजिया फातिमा रिजविया, आलिमा फाजिला खान गोसिया रिजविया आदि छात्राओं को डिग्री एवं मेडल देकर उनकी हौसला अफजाई की। प्रधानाचार्य इफ्तेखार अहमद अशरफी, चेयरमैन प्रत्याशी कमर जहां, शबीना बेगम, आसमा बी, रोशनी बेगम, असनाज बेगम, मेहनाज बी, सितारा बेगम, जीनत बेगम मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें