Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsWoman Seeks Justice After Alleged Gang Rape Attempt in Village

महिला को दुष्कर्म की नीयत से दबोचा, शिकायत

Badaun News - एक महिला ने एसएसपी को शिकायत देते हुए न्याय की मांग की है। 21 जनवरी को जब वह अकेली थी, कुछ लोग असलहे लेकर उसके घर में घुस आए और सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंThu, 20 Feb 2025 04:01 AM
share Share
Follow Us on
महिला को दुष्कर्म की नीयत से दबोचा, शिकायत

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि 21 जनवरी को जब वह घर में अकेली थी तब गांव के कुछ लोग असलहों के साथ छत के सहारे घर में घुस आए और सामूहिक दुष्कर्म की नीयत से उस पर हमला किया। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला ने अपने दिल्ली में काम करने वाले पति को घटना की जानकारी दी। जब पति घर लौटा और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसका ही शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। महिला का आरोप है कि काफी प्रयासों के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। शिकायत करने पर आरोपियों ने रास्ते में घेरकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज ने बताया, प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें