निरंकार सिंह बने तहसीलदार
Badaun News - उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने 60 नायब तहसीलदारों को पदोन्नति दी है। बदायूं जनपद के नायब तहसीलदार निरंकार सिंह को तहसीलदार बनाया गया है। 2020 में नायब तहसीलदार के रूप में तैनात निरंकार को शासन स्तर से...

राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश से 60 नायब तहसीलदारों को पदोन्नति देते हुए सूची जारी की है। राजस्व परिषद ने प्रदेश के सभी जनपदों में तैनात नायब तहसीलदारों की पदोन्नति की है। जिसमें वरिष्ठता के क्रम में बदायूं जनपद एवं बदायूं सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार निरंकार सिंह को पदोन्नति दी है। निरंकार सिंह को अब तहसीलदार बनाया गया है। शासन स्तर से पदोन्नति तो दे दी गई है लेकिन जल्द ही शासन से तैनाती सूची जारी की जायेगी। बिजनौर जिले के निवासी निरंकार सिंह ने 2020 में नायब तहसीलदार के रूप में तैनाती मिली। तहसीलदार बनने पर डीएम निधि श्रीवास्वत ने निरंकार को बधाई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।