वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Badaun News - बदायूं में एक युवक, अजब सिंह, की बाइक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। अजब सिंह, जो मूसाझाग थाने में खाना बनाने का काम करते थे, अपने घर लौट रहे थे। गंभीर चोटों के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती...

बदायूं से गांव लौटते समय दातागंज रोड पर पस्तौर गौटिया के पास बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के पस्तौर गांव के रहने वाले अजब सिंह 25 वर्ष पुत्र सत्यपाल सिंह गुरुवार शाम बदायूं से जरूरी काम निपटाना के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पस्तौर गौटिया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें अजब सिंह गंभीर घायल हो गए। घायल अजब सिंह को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर परिवार के लोग बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई शिवकुमार ने बताया कि अजब सिंह मूसाझाग थाने में प्राइवेट तौर पर खाना बनाने का काम करते थे। परिवार में एक बहन और चार भाई हैं, जिनमें वह तीसरे नंबर के थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें बेटा ढाई साल का और बेटी एक साल की है। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामले में पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन की तालश की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।