महाकुंभ से लौटी रोडवेज बसें, निर्धारित रूट का संचालन शुरू
Badaun News - बदायूं डिपो से महाकुंभ के लिए भेजी गई रोडवेज बसें वापस लौट आई हैं। इससे स्थानीय स्तर पर बसों की कमी की समस्या हल हो गई है। अब यात्री सहजता से यात्रा कर सकते हैं। 100 बसें महाकुंभ के लिए भेजी गई थीं,...

बदायूं डिपो से महाकुंभ के लिए गयीं रोडवेज बसें वापस लौट आयी हैं। इसके बाद स्थानीय स्तर पर रोडवेज बसों की दिक्कत दूर हो गयी है। अब यात्री रोडवेज बसों में सुगम सफर की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। महाकुंभ से वापस आयीं रोडवेज बसों को पूर्व से निर्धारित रूट पर चलाया जा रहा है। महाकुंभ के लिए प्रदेश भर के प्रत्येक डिपो से बसें भेजी गयीं। बदायूं डिपो से 21 जनवरी से रोडवेज बसों महाकुंभ के लिए जाना शुरू हो गयीं। इसके बाद दो, तीन दिन में कुल 100 बसें निगम के बेड़े से महाकुंभ चली गयीं। महाकुंभ में बड़ी संख्या में बसें जाने के बाद स्थानीय स्तर पर डिपो का बेड़ा खाली हो गया। डिपो में जो 30-35 बसें रह गयीं, उन्हीं के माध्यम से जैसे तैसे संचालन कराया गया, लेकिन बसों की कमी के चलते यात्रियों को प्राइवेट एवं डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा, जिस कारण उन्हें दिक्कत हुयी। अब महाकुंभ गयीं रोडवेज बसें वापस आ गयी हैं, इसके बाद यात्रियों को जो समस्या हो रही थी, वह दूर हो गयी है। महाकुंभ से बसें आने के बाद जो जैसे पहले चलती थीं, उसी प्रकार से फिर से संचालन शुरू करा दिया है। दिल्ली रूट पर 60 बसें चलायी हैं, इनमें ज्यादातर नयी बसें शामिल हैं। एआरएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ गयीं 100 बसें वापस आ गयी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।