ऊं बगला मुखी ट्रस्ट बनवाएगा वृद्धा आश्रम
Badaun News - ऊं बगला मुखी जनसेवा ट्रस्ट द्वारा वृद्धा आश्रम बनाने की योजना के लिए प्रेस वार्ता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डीपी यादव ने सभी वर्गों से सहयोग की अपील की और ट्रस्ट के साथ समर्थन व्यक्त किया। ट्रस्ट के...

पुसगवां रोड पर ऊं बगला मुखी जनसेवा ट्रस्ट द्वारा वृद्धा आश्रम बनवाने की योजना को लेकर प्रेस वार्ता की गयी। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पूर्व मंत्री डीपी यादव ने कहा कि ऊं बगला मुखी जन सेवा ट्रस्ट द्वारा वृद्धा आश्रम बनाने के लिए जो पहल की है उसमें सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। मैं तन मन धन से ऊं बगला मुखी जन सेवा ट्रस्ट के साथ हैं। ट्रस्ट अध्यक्ष उनीशपाल सिंह, प्रेम कमल, वेदपाल सिंह सुनीरा सिंह, सर्वेश उपाध्याय, पवन तोमर,विपिन यादव, दीपक, तेजपाल शर्मा, राशिद खान, मोहित सिंह, पवन चौहान, सर्वेश गुप्ता, कुलदीप सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।