Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsOld-aged couple murdered in Shekhupur

शेखूपुर में गला दबाकर अधेड़ दंपति की हत्या

Badaun News - शेखूपुर घर में सो रहे अधेड़ दंपति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बिस्तर पर दोनों के शव पड़े मिले। मौके पर एसपी सिटी ने टीम के साथ मुआयना किया। हाल ही में दंपति ने 28 लाख की संपत्ति बेची थी। कुछ एडवांस...

हिन्दुस्तान टीम बदायूंWed, 20 Feb 2019 12:17 AM
share Share
Follow Us on
शेखूपुर में गला दबाकर अधेड़ दंपति की हत्या

शेखूपुर घर में सो रहे अधेड़ दंपति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बिस्तर पर दोनों के शव पड़े मिले। मौके पर एसपी सिटी ने टीम के साथ मुआयना किया। हाल ही में दंपति ने 28 लाख की संपत्ति बेची थी। कुछ एडवांस मिला था।

पुलिस मामले को संपत्ति विवाद से जोड़कर देख रही है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर के कौशर अली (59) शेखूपुर चीनी मिल में फिटर हेल्पर के रूप में कार्यरत थे। घर में उनकी पत्नी रेशमा (55) वर्ष व बड़ा बेटा राशिद रहता था। अन्य तीन बेटे दिल्ली व असम में रहते हैं। सोमवार शाम करीब छह बजे बड़ा बेटा राशिद घर से बरेली गया था। वहां से लखनऊ के लिए ट्रेन नहीं मिलने वह अपने दोस्त के पास चंदौसी चला गया।

देर शाम करीब आठ बजे कौशर अली नमाज अदा करने के बाद घर के आसपास देखे गए थे। सुबह बेटे राशिद ने पिता कौशर को कॉल की तो काफी देर रात उनका फोन नहीं उठा। अनहोनी की आशंका जताते हुए राशिद ने पड़ोसी बाबू हसन के घर बात की। पड़ोसी कौशर अली के घर गए तो मुख्य दरवाजा खुला हुआ था।

अंदर कमरे में बिस्तर पर कौशर अली और उनकी पत्नी की लाश पड़ी थी। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पैनल में शामिल डॉ. मंदीप गुप्ता के नेतृत्व में पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट में दंपति की मौत गला दबाने से स्पष्ट हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें