शिवरात्रि पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
Badaun News - रविवार को थाना परिसर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। क्राइम इंस्पेक्टर संहश वीर सिंह ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के दौरान सुरक्षा कड़े...

थाना परिसर में रविवार को क्राइम इंस्पेक्टर संहश वीर सिंह की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बैठक की गयी। क्राइम इंस्पेक्टर ने सभी से शिवरात्रि पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि पर शिव बारात जिन स्थलों से निकलेगी उन स्थानों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। उप निरीक्षक शेरपाल सिंह ने कहा कि त्यौहार पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। शिवरात्रि पर्व पर शांति व सौहार्द व्यवस्था बनाये रखे। सनिल सिंह, विनय सिंह चौहान, राजीव राज गुप्ता, संजीव गुप्ता, राज किशोर गुप्ता, तरुण कांत उपाध्याय, सूरज सिंह चौहान, देश दीपक सिंह, यादराम मौर्य, सुबोध शर्मा, कमलेश गुप्ता, प्रदीप चौहान, सत्य बाबू साहू, अन्ना ठाकुर, गोपाल गुप्ता, सनी, पप्पू माथुर मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।