Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsMahashivratri Celebrations Devotees Gather at Ganga Ghats for Rituals

गंगा घाट से मंदिरों तक बम-बम, जलाभिषेक कल

Badaun News - महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को है। कांवड़िया गंगा घाट से जल भरने के लिए निकल पड़े हैं। मंदिरों में जलाभिषेक और मेला आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी है, और पुलिस प्रशासन भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंTue, 25 Feb 2025 04:17 AM
share Share
Follow Us on
गंगा घाट से मंदिरों तक बम-बम, जलाभिषेक कल

महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार 26 फरवरी को है। कांवड़िया गंगा घाट से जल भरने को निकल पड़े हैं इसके चलते गंगा घाट से लेकर मंदिरों तक हर-हर महादेव और हर हर गंगे की जयघोष सुनाई देने लगी है। मंदिरों पर महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक और मेला आयोजन को लेकर मंदिर कमेटियों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। सोमवार को कछला के भागीरथ घाट पर दिन भर महौल भक्तिमय रहा है। कछला के भागीरथ घाट पर सुबह तड़के से लेकर शाम और रात तक श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और पूजापाठ किया और फिर अपने-अपने गंतव्य को रवाना होते रहे। यहां मथुरा, आगरा, अलीगढ़, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली सिटी, बरेली देहात, आंवला सहित के श्रद्धालु गंगा जल भरकर रवाना हुए हैं।

शहर के बिरूआबाड़ी मंदिर, लाला हर प्रसाद मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, रजीचौक शिव मंदिर सहित मंदिरों पर साफ-सफाई सहित तैयारियां चल रही हैं। यहां भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं, वहीं उझानी के बुर्रा फरीदपुर, सदर तहसील के दहेमी शिव मंदिर पर मेला का आयोजन होता है इसलिए तैयारियां तेज कर दी हैं। मंदिरों पर झालरों से सजावट की गई है। वहीं डीएम-एसएसपी ने मंदिरों पर संबधित थाना व चौकी पुलिस को अलर्ट करते हुए लगाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें