Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsIndra s Ego Defeated The Story of Govardhan Puja

गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया

Badaun News - कथावाचक ऊषा देवी ने बताया कि इंद्र का अहंकार भगवान श्रीकृष्ण के सामने नहीं टिक सका। ब्रजवासी इंद्र की पूजा करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए कहा। इंद्र ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंThu, 20 Feb 2025 03:57 AM
share Share
Follow Us on
गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया

देवताओं के राजा इंद्र का अहंकार भी भगवान के समक्ष नहीं चला। कथावाचक ऊषा देवी ने तहसील क्षेत्र के गांव बधौली में बह्मदेव मंदिर पर चल रही भागवत कथा के छठें दिन गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। कहा, जब बृजवासी इंद्र की पूजा करने की तैयारी कर रहे थे, तब श्रीकृष्ण ने उन्हें रोका और इंद्र की जगह पर गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए कहा। इसके बाद लोगों ने इंद्र की पूजा की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू की। अपना अपमान होता देख इंद्र काफी नाराज हो गए और आक्रोश में वहां पर मूसलाधार बारिश शुरू कर दी। ब्रजेंद्र कुमार वर्मा, हरवंश वर्मा, गोपाल बाबू, कल्याण वर्मा, श्रीराम, जंडैल सिंह, रुपसिंह, हेमसिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें