गोवर्धन पर्वत उंगली पर उठाकर इंद्र का घमंड किया चूर
Badaun News - गांव पिंडौल के प्राचीन शिव मंदिर पर श्रीमदभागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास गौरव देव शर्मा ने गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। श्रीकृष्ण ने गोकुल के लोगों को इंद्र की पूजा करने से रोका और गोवर्धन पर्वत...

क्षेत्र के गांव पिंडौल के प्राचीन शिव मंदिर पर चल रही श्रीमदभागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास गौरव देव शर्मा ने गोवर्धन पूजा का प्रसंग को सुनाते हुए कहा कि गोकुल में रहने वाले लोग हर साल इंद्र की पूजा करते थे और उन्हें अनाज और फल चढ़ाते थे। लेकिन श्रीकृष्ण ने उन्हें समझाया कि इंद्र की पूजा करने से कोई लाभ नहीं होगा। श्रीकृष्ण की बात मानने के बाद, गोकुल के लोगों ने इंद्र की पूजा करने के बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का फैसला किया। इंद्र को जब यह पता चला, तो वह बहुत क्रोधित हुए और गोकुल पर भारी वर्षा की। श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया और पूरे गांव को सुरक्षा दी। इस मौके पर अरविंद गुप्ता, अर्पित सक्सेना, अजय सक्सेना, राजीव तिवारी, अनिल तिवारी, शिशुपाल गुप्ता, अवधेश गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, रामवीर तिवारी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।