Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBijnor Highway Tragedy Youth Dies in Hit-and-Run Accident Companion Injured

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Badaun News - बिजनौर हाइवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक अनुराग सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों बदायूं से लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSat, 26 April 2025 04:48 AM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बिजनौर हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया है। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। हादसा सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में बदायूं-बिजनौर हाइवे स्थित बदरपुर नर्सरी के पास हुआ। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गुराई गांव निवासी 38 वर्षीय अनुराग सिंह पुत्र रुम सिंह अपने गांव के ही रहने वाले अंशुल के साथ बदायूं से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बदरपुर नर्सरी के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अनुराग और अंशुल दोनों घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां अनुराग की मौत हो गई, जबकि अंशुल का इलाज जारी है। अनुराग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें