Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsArya Samaj Celebrates Maharishi Dayanand s Birth Anniversary with Weekly Satsang

महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्मोत्सव मनाया

Badaun News - गांव गुधनी के प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। यज्ञ के बाद महर्षि दयानंद का जन्मोत्सव मनाया गया। आचार्य संजीव रूप ने शिक्षा और पाखंड के बढ़ते मुद्दों पर चिंता...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 24 Feb 2025 03:59 AM
share Share
Follow Us on
महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्मोत्सव मनाया

क्षेत्र के गांव गुधनी के प्रज्ञा यज्ञ मंदिर पर आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। यज्ञ के बाद आर्य समाज के संस्थापक महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद का जन्मोत्सव भी मनाया गया। आचार्य संजीव रूप ने महर्षि दयानंद को याद करते हुए कहा देश में शिक्षा के साथ-साथ पाखंड का बढ़ना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा महर्षि दयानंद का संदेश था हमें वह धन भी कमाना चाहिए जिससे हम संतोष कहते हैं और यह तब प्राप्त होता है जब हम ईमानदार सच्चरित्र परोपकारी दानी तथा सेवाभावी होते हैं। इस मौके पर साहब सिंह, अंजली आर्य, सोनवती, उषारानी, सरोज देवी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें