Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsAccident at Construction Site Lintel Falls at Ration Shop Under Annapurna Scheme

निर्माणाधीन राशन की दुकानों का लिंटर गिरा, बाल-बाल बचे मजदूर

Badaun News - गांव करियामई में अन्नपूर्णा योजना के तहत बन रही राशन की दुकान का लिंटर अचानक गिर गया। इससे राजमिस्त्री को मामूली चोटें आईं, जबकि मजदूर बच गए। घटना के समय अफरातफरी मच गई। ग्राम पंचायत सचिवालय के पास यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 24 Feb 2025 03:54 AM
share Share
Follow Us on
निर्माणाधीन राशन की दुकानों का लिंटर गिरा, बाल-बाल बचे मजदूर

गांव में अन्नपूर्णां योजना के तहत निर्माणाधीन राशन की दुकान को लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। जिससे वहां काम कर रहे राजमिस्त्री को मामूली चोटे आई हैं। मजदूर बाल-बाल बच गए। लिंटर गिरते ही वहां अफरातफरी मच गई। विकासखंड इस्लामनगर क्षेत्र के गांव करियाम‌ई के ग्राम पंचायत सचिवालय के पास अन्नपूर्णा योजना के तहत सरकारी राशन कोटा की दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार को मशीन से दुकानों का लिंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान गार्डर की सेफ्टी के लिए लगाई गई बल्लियां अचानक टूट गई। मजदूरों ने इसकी जानकारी राजमिस्त्री को दी। जब तक राजमिस्त्री कुछ समझ पाते,तब तक लिंटर भरभराकर नीचे आ गिरा। लिंटर गिरते ही वहां अफरातफरी मच गई। लिंटर के मलबे की चपेट में आकर राजमिस्त्री को मामूली चोटे आई हैं। जबकि मजदूर इसमें बाल-बाल बच गए। इस संबंध में प्रधान महेंद्र पाल ने बताया कि सेफ्टी बल्लियां टूटने से दुकान का लिंटर गिर गया। जिसमें राजमिस्त्री को मामूली चोटे आई हैं। वहीं,ग्राम पंचायत अधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जानकारी करता हूं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें