बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
Azamgarh News - बरदह थाना क्षेत्र में आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर सरायमोहन गांव के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक बोलेरो की टक्कर से 50 वर्षीय उर्मिला देवी की मौत हो गई। वह अपने पति और पौत्री के साथ ननद के शादी...

बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र में आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सरायमोहन गांव के समीप गुरुवार की भोर में करीब साढ़े पांच बजे बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। साथ ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरदह थाना क्षेत्र के पिलखुआ दुर्गापुर गांव निवासी 50 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी जनार्दन ननद फूलमति देवी की इसी थाना क्षेत्र के ईरनी गांव में ससुराल है। वह गुरुवार की भोर में करीब साढ़े पांच बजे अपने पति और छह वर्षीय पौत्री के साथ बाइक से ननद के पुत्र के शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। रास्ते में सरायमोहन गांव के समीप पहुंची थी। तभी बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उर्मिला देवी अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो समेत मौके से फरार हो गया। घायलावस्था में ग्रामीण उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए। डॉक्टर ने उर्मिला देवी को मृत घोषित कर दिया। मृत उर्मिला के दो पुत्र और एक पुत्री है। पति की तहरीर पर पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।