Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsSpecial Cleanliness Drive for Mahashivaratri in Azamgarh

महाशिवरात्री को लेकर चला सफाई अभियान

Azamgarh News - आजमगढ़ में महाशिवरात्रि के त्यौहार को देखते हुए जिला अधिकारी के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में कचरा साफ करने के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर सफाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Mon, 24 Feb 2025 02:03 PM
share Share
Follow Us on
महाशिवरात्री को लेकर चला सफाई अभियान

आजमगढ़, संवाददाता। महाशिवरात्रि के त्यौहार को देखते हुए जिला अधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी ग्राम पंचायत में जहां—जहां शिव जी का स्थान है वहां वहां विशेष सफाई अभियान चलाया गया। शहर के बावली मोड़ से करतालपुर चौराहे तक भंवरनाथ मंदिर तक हाफिजपुर चौराहे तक जुनैद गंज चौराहे तक रोड के दोनों पटरी पर पॉलिथीन एकत्रित करते हुए कचरा साफ किया गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत उमाकांत पाठक की देखरेख में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सुनील यादव, उमेश यादव, अनिल मौर्य, रामाश्रय, राजबहादुर चौधरी, महेश यादव सहित डेढ़ सौ सफाई कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान चला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें