Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsDispute Over House Lock Leads to Stone Pelting in Dubra Bazaar Six Injured

पट्टीदारों के बीच चले ईंट-पत्थर, छह घायल

Azamgarh News - बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा बाजार में एक मकान का ताला खोलने को लेकर दो पट्टीदारों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में ईंट-पत्थर चले, जिससे छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Sun, 23 Feb 2025 01:36 AM
share Share
Follow Us on
पट्टीदारों के बीच चले ईंट-पत्थर, छह घायल

बरदह, हिन्दुस्तान संवाद।

बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा बाजार में मकान का ताला खोलने की बात को लेकर शनिवार की सुबह दो पट्टीदारों के बीच विवाद हो गया। इस बीच उनमें जमकर ईंट-पत्थर चले। इस पथराव की घटना में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना की जांच की।

दुबरा बाजार निवासी मालती देवी पत्नी स्व. राधेश्याम अपने पूरे परिवार के साथ गाजीयाबाद रहती हैं। वह प्रयागराज महाकुम्भ स्नान करने के बाद चार वर्ष बाद गाजियाबाद दुबरा बाजार चार दिन पूर्व आयी। शनिवार को सुबह अपने बंद मकान का ताला खोल रही थी। इसी दौरान उनके पट्टीदार देवी प्रसाद ठठेरा के परिजनों ने आकर विरोध करने लगे। उनका कहना था कि गाजियाबाद शहर में चार कमरे खाली कराने के बाद मकान का ताला खोलने देंगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों मेंकहा-सुनी के दौरान ईंट पत्थर चलने लगे। इस संघर्ष में एक पक्ष से 30 वर्षीय सीमा, 25 वर्षीय पृथ्वी, 20 वर्षीय लक्ष्मी पुत्रीगण देवी प्रसाद दूसरे पक्ष के 35 वर्षीय सुभाष, 30 वर्षीय हरिकेश, 25 वर्षीय किशन पुत्रगण स्व. राधेश्याम घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के सभी घायलों को बरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। घायल सुभाष ने बताया कि चार दिन पूर्व घर पर आने पर उसने बरदह थाना और मार्टीनगंज तहसील पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें