SP Plans for 2027 Elections Unity to Elect Akhilesh Yadav as CM अयोध्या-पीडीए 2027 में अखिलेश को यूपी का सीएम बनाएगा: लालजी, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsSP Plans for 2027 Elections Unity to Elect Akhilesh Yadav as CM

अयोध्या-पीडीए 2027 में अखिलेश को यूपी का सीएम बनाएगा: लालजी

Ayodhya News - समाजवादी पार्टी ने गोसाईगंज विधानसभा के कोछा बाजार में पीडीए पंचायत का आयोजन किया। इसमें हर वर्ग को पार्टी से जोड़कर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। सांसद लालजी वर्मा ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याThu, 19 June 2025 12:11 AM
share Share
Follow Us on
अयोध्या-पीडीए 2027 में अखिलेश को यूपी का सीएम बनाएगा: लालजी

अयोध्या, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की ओर से गोसाईगंज विधानसभा के कोछा बाजार में पीडीए पंचायत आयोजित की गई। इसमें सपाइयों ने हर वर्ग को पार्टी से जोड़कर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंबेडकरनगर के सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि पीडीए की एकजुटता से साफ जाहिर है कि आगामी विधानसभा चुनाव-2027 में पीडीए अखिलेश यादव को यूपी का मुख्यमंत्री बनाएगा। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि वर्तमान समय में देश का संविधान खतरे में है। भाजपा सरकार बाबा साहब के संविधान को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि संविधान बचेगा तभी रोटी और बेटी दोनों सुरक्षित रहेंगी।

वरिष्ठ नेता इंद्रपाल यादव ने कहा कि अभी से सपाइयों को संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लेना होगा और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया प्रसाद यादव एवं संचालन सुरेंद्र कुमार ने किया। प्रवक्ता लवलेश पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम में सियाराम निषाद, गोविंद विश्वकर्मा, बिंदेश्वरी यादव, पवन कुमार पाल, जगन्नाथ पाल, सियाराम यादव व अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।