Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsAyodhya to Hire Female Conductors for Buses Empowering Women

बस परिचालक के लिए 308 आवेदन, 200 महिलाएं होंगी चयनित

Ayodhya News - अयोध्या में रोडवेज बसों के लिए महिला परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। 200 पदों के लिए 306 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह पहल महिला सशक्तीकरण पर जोर देती है। चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याSun, 27 April 2025 03:20 AM
share Share
Follow Us on
बस परिचालक के लिए 308 आवेदन, 200 महिलाएं होंगी चयनित

अयोध्या, संवाददाता। जिले की रोडवेज बसों पर जल्द ही महिला परिचालक यात्रियों का टिकट काटती नजर आएंगी। परिवहन निगम मुख्यालय के निर्देश पर अयोध्या परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो में महिला बस परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न हो गई है। परिचालक पद पर भर्ती के लिए विभिन्न जिले की महिलाओं में खासा उत्साह रहा। महिलाओं ने अयोध्या धाम बस स्टेशन परिसर स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में 200 पद के सापेक्ष 306 ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन किए। उम्मीद जताई जा रही है कि सप्ताहभर में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। परिवहन निगम बसों के संचालन की कमान महिलाओं को सौंपकर अब महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया जा रहा है। रोडवेज में संविदा पर महिला कंडक्टर की भर्ती के लिए परिवहन निगम मुख्यालय के आदेश पर अयोध्या परिक्षेत्र में भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न हुई है। अयोध्या परिक्षेत्र के अयोध्या, सुल्तानपुर, अकबरपुर व अमेठी डिपो में महिला परिचालकों की 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए गए। इसमें विभिन्न जिले की महिला अभ्यर्थियों ने 192 आनलाइन और 116 आफलाइन आवेदन किया। इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उत्तर प्रदेश कौशल विभाग मिशन, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड का प्रमाण पत्र के अलावा सीसीसी प्रमाण पत्र अनिवार्य था। महिलाओं की भर्ती के लिए निगम मुख्यालय ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इसमें अयोध्या रीजन के आरएम विमल राजन, सेवा प्रबंधक नीरज सोनकर, एआरएम वित्त अजय सिन्हा व एआरएम अयोध्या डिपो आदित्य प्रकाश शामिल हैं। चयन कमेटी के सदस्य अयोध्या डिपो के एआरएम ने बताया कि कमेटी चार दिना में अर्ह अभ्यर्थियों की छटनी करके रिजल्ट तैयार कर लेगी। उन्होंने बताया कि अभ्यथियों की सूची फाइनल करके सप्ताहभर में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चयनित महिला परिचालकों को संबंधि डिपो मे तैनाती के साथ प्रशिक्षित किया जाएगा।

--------------------------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें