पांच दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा 23 से
Ayodhya News - कुमारगंज के पिठला में माता आशा देवी मंदिर में 23 से 27 अक्टूबर तक संगीतमय श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा और 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। कार्यक्रम का संचालन शांतिकुंज हरिद्वार की विदुषी...

कुमारगंज। क्षेत्र के पिठला कुमारगंज में स्थित पौराणिक स्थल माता आशा देवी मंदिर के प्रांगण में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में संगीतमय श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन आगामी 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक किया जा रहा है। जिसका संचालन शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हरिद्वार की विदुषी एवं ब्रह्मवादिनी साधिकाओं द्वारा संपन्न किया जाएगा। कार्यक्रम के संरक्षक चंद्रबली सिंह ने बताया कि यज्ञ के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। महायज्ञ में करीब 4000 लोग आहुतियां समर्पित कर सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य ,सद्बुद्धि, पर्यावरण शुद्धिकरण, रोग व मनोविकार मुक्त समाज की कामना करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।