रोहित अध्यक्ष तो विनय बने मंत्री, दिलाई गई शपथ
Auraiya News - औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील शाखा बिधूना का बिधूना तहसील मैं चुनाव

औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील शाखा बिधूना का बिधूना तहसील मैं चुनाव हुआ। जिसमें पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
निर्वाचन अधिकारी दिनेश सिंह सेंगर, अनिल तिवारी व लेखपाल संघ के जिला कोषाध्यक्ष भूपेंद्र पाल रहे। कार्यकारिणी के चुनाव में रोहित यादव अध्यक्ष व विनय कुमार मंत्री निर्वाचित घोषित हुए हैं। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई वहीं लेखपालों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में रोहित पाठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अवनीश कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विनय कुमार मंत्री, शिवानी यादव उप मंत्री, चंद्र प्रकाश कुशवाहा कोषाध्यक्ष व सौरभ सिंह निर्विरोध ऑडिटर चुने गए हैं। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित यादव मंत्री विनय कुमार ने कहा है कि लेखपाल साथियों द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए लेखपालों के हक अधिकार के लिए सदैव तत्पर रहने रहेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, जिला मंत्री राजशेखर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुशील प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनव राजपूत, रश्मि राठौर ,गुड्डन सिंह, भूपेंद्र पाल, धर्मेंद्र शाक्य शिवेंद्र यादव, प्रमोद पाल, रविकांत दीक्षित, तरुण राज सिंह कुशवाह आदि लेखपालों के साथ सभी लेखपाल मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।