Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsTragic Suicide of Young Woman in Bidhuna Shocks Family and Community

ई-रिक्शा पर सोया था पति पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी

Auraiya News - बिधूना में एक युवती ने अज्ञात कारणों से सूने मकान में आत्महत्या कर ली। सिमरन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के समय पति और पिता घर में मौजूद नहीं थे। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैयाMon, 21 April 2025 09:19 AM
share Share
Follow Us on
ई-रिक्शा पर सोया था पति पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी

बिधूना, संवाददाता। अज्ञात कारणों के चलते युवती ने सूने पड़े मकान मे दुपट्टे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवती की मौत से परिजन मे कोहराम मच गया।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसुआ निवासी सिमरन पत्नी विनय कुमार सुने पड़े घर में अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक का पति विनय कुमार घर के बाहर खड़े ई रिक्शा पर सोया था। घटना के दिन महिला का पिता भी बेटी के घर आया था। पिता ने घर के अंदर जाकर अपनी बेटी को आवाज दी। कोई जवाब न आने पर घर में खोजबीन करने पर पुत्री सिमरन को दुपट्टे से लटका पाया। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामवासी भी एकत्रित हो गए। बताया गया कि विनय की शादी 2021 में लखना के पास बहादुरपुर नवादा गांव से हुई थी। घटना के समय विनय के भाई व भाभी भी बाजार गए थे। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें