धरना प्रदर्शन को सफल बनाने को शिक्षामित्रों ने बनाई रणनीति
Auraiya News - औरैया। संवाददाता अछल्दा में बीआरसी अछल्दा पर एकत्रित होकर शिक्षामित्रों ने आगामी पांच,औरैया। संवाददाता अछल्दा में बीआरसी अछल्दा पर एकत्रित होकर शि

औरैया। संवाददाता अछल्दा में बीआरसी अछल्दा पर एकत्रित होकर शिक्षामित्रों ने आगामी पांच सितंबर को होने वाले प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान ब्लाक की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
शिक्षामित्रों ने जिलाध्यक्ष फेरू सिंह यादव की उपस्थिति में एकत्रित होकर आगामी प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन के लिए रणनीति तैयार की। साथ ही ब्लॉक स्तरीय कार्यकरिणी का गठन किया। ब्लॉक संशाधन केन्द्र पर शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को आयोजित की गयी। बैठक में पांच सितंबर को होने वाले प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में शिक्षामित्रों के ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष उमाकान्त दीक्षित, उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह चौधरी, सनद राजपूत, महामंत्री कमलेश यादव, संयुक्त मन्त्री सत्यवीर शाक्य, कोषाध्यक्ष राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।