Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsEngineer Mohit Kumar Dies by Suicide After Allegations of Domestic Abuse and Dowry Harassment

औरैया में पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगा इंजीनियर ने दे दी जान

Auraiya News - औरैया के इंजीनियर मोहित यादव ने पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए इटावा के होटल में फांसी लगा ली। मोनू ने दो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए, जिसमें उसने दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का जिक्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैयाSun, 20 April 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
औरैया में पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगा इंजीनियर ने दे दी जान

औरैया/कंचौसी, संवाददाता। बेंगलुरु के अतुल सुभाष की तरह औरैया के इंजीनियर मोहित कुमार उर्फ मोनू यादव (33) ने पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप लगा इटावा के होटल में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार रात को फांसी लगाने से पहले मोनू ने एक-एक मिनट के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। इसमें आरोप लगाया कि बिहार के समस्तीपुर जिले में शिक्षा विभाग में नौकरी लगने के बाद से पत्नी वहीं आकर रहने का दबाव बनाने लगी। इनकार करने पर पत्नी, उसकी मां और पिता ने दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी दी। पत्नी मकान और अन्य संपत्ति भी अपने नाम करने का दबाव बनाती है। मेरी जानकारी के बिना पत्नी ने गर्भपात भी करा दिया। रोज-रोज की मानसिक प्रताड़ना से तंग आ चुका हूं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव पुरवा प्रसाद कस्बा कंचौसी का रहने वाला मोनू यादव पुत्र विश्राम सिंह यादव पुणे में एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर था। इन दिनों वह घर आया हुआ था। शुक्रवार को पुणे जाने के लिए घर से निकला और इटावा पहुंचा। यहां रेलवे स्टेशन बजरिया इलाके में एक होटल लिया। यहीं से दो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले। इसके बाद चादर से फंदा लगाकर जान दे दी। बेटे मोहित की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की सूचना पर परिजन इटावा पहुंच पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम को शव कंचौसी लाया गया।

सात साल से रिलेशन में थे, मर्जी से की थी शादी

मोनू और उसकी पत्नी मैनपुरी निवासी प्रिया शादी के पहले भी सात साल तक रिलेशन में थे। दो साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। वीडियो में मोहित कह रहा कि प्रिया का चयन बिहार शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर हो गया। इस वजह से वह बिहार में रहकर वहीं नौकरी करने के लिए बुला रही थी। वह प्रिया को अपने साथ पुणे में रखना चाहता था। इसी वजह से दोनों में विवाद बढ़ता गया। उसे झूठा फंसाए जाने की धमकी दी जाने लगी। इसमें प्रिया के घर वाले भी शामिल थे। साले ने एक बार फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

मरने के बाद इंसाफ न मिले तो अस्थियां नाली में बहा देना

मोनू कह रहा कि जब तक यह वीडियो आप लोगों तक पहुंचेगा, मैं दुनिया में नहीं रहूंगा। मैं पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर जान दे रहा हूं। मरने के बाद भी इंसाफ न मिले तो मेरी अस्थियां नाली में बहा देना। मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना, मैं आप लोगों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें