सामूहिक विवाह समारोह : गजरौला में 200 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे
Amroha News - गजरौला, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शनिवार को नगर पालिका गजरौला, मंडी धनौरा व बछरायूं समेत ब्लॉ

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शनिवार को नगर पालिका गजरौला, मंडी धनौरा व बछरायूं समेत ब्लॉक गजरौला एवं मंडी धनौरा क्षेत्र के 200 जोड़ों की शादी धूमधाम संग हुई। शनिवार को नगर के शिव इंटर कॉलेज में समारोह में पालिकाओं व ब्लॉक द्वारा 233 जोड़ों का विवाह प्रस्तावित था। इनमें से 33 जोड़े आयोजन में नहीं आ पाए। मौजूद 200 जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक रीति के अनुसार धूमधाम संग हुआ। मुख्य अतिथि सांसद कंवर सिंह तंवर, विशिष्ट अतिथि विधायक राजीव तरारा ने जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार निर्धन व जरूरतमंद व्यक्ति की बेटी की शादी के लिए हर वक्त तैयार खड़ी है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार स्तर पर संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्रा, पीडी अमरेंद्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ पारूल सिसौदिया, बीडीओ अरूण कुमार, एडीओ राजवीर सिंह, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामरतन सिंह, सुशील सिद्धू, निहार त्यागी, अंकुर नागर, सत्यपाल सिंह पाल, महेंद्र सिंह तंवर समेत ब्लॉक व पालिका कर्मी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।