Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsLeopard Enters School in Search of Cub Captured by Quick-Thinking Staff

शावक की तलाश में विद्यालय परिसर में घुसी मादा तेंदुआ, बेहोश करने का प्रयास जारी

Amroha News - मंडी धनौरा, संवाददाता। शावक की तलाश में निकली मादा तेंदुआ विद्यालय परिसर में आ घुसी। गनीमत रही कि सफाईकर्मी की सूझबूझ से उसे परिसर में ही कैद कर लिय

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSat, 26 April 2025 03:37 AM
share Share
Follow Us on
शावक की तलाश में विद्यालय परिसर में घुसी मादा तेंदुआ, बेहोश करने का प्रयास जारी

शावक की तलाश में निकली मादा तेंदुआ विद्यालय परिसर में आ घुसी। गनीमत रही कि सफाईकर्मी की सूझबूझ से उसे परिसर में ही कैद कर लिया गया। जानकारी पर गांव में हड़कंप मच गया। देर रात तक वन विभाग की टीम मादा तेंदुए को बेहोश करने के प्रयास में जुटी थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार को गांव अफजलपुर लूट में तेंदुआ व शावक दिखाई दिया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ, शावक को मौके पर छोड़ जंगल की ओर भाग निकला था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को पास ही जंगल में छोड़ दिया था। वहीं गुरुवार रात में ही किसी समय शावक जिपं सदस्य व भाजपा नेता डा.सोरन सिंह के गांव में संचालित विद्यालय में घुस गया। शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह वहां सफाई करने पहुंचे प्रेम सिंह को विद्यालय के प्रथम तल पर बने एक कमरे में तेंदुए का शावक दिखाई दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते अचानक ही दहाड़ती हुई मादा तेंदुआ भी वहां पहुंच गई। प्रेम सिंह तेजी से जीने के सहारे विद्यालय के नीचे भवन में पहुंचे व मुख्य गेट पर लगे लोहे के चैनल को बंद कर दिया। इसके बाद तेंदुआ व शावक विद्यालय में बंद हो गए। आनन फानन सूचना पुलिस व वन अफसरों को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी भी टीम के साथ यहां पहुंचे। जिला वन अधिकारी को भी बुला लिया गया। तेंदुआ को ट्रेंकुलाइज (बेहोश) करने के लिए पीलीभीत से टीम को बुलाया गया है। शाम करीब छह बजे पहुंची टीम समाचार भेजे जाने तक ट्रेंकुलाइज गन के सहारे मादा तेंदुआ को बेहोश करने की कोशिश में जुटी थी। वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने बताया कि टीम द्वारा तेंदुआ को ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें