Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsDense Fog Disrupts Sunday Morning Activities Cold Wave Continues

सुबह छाया रहा घना कोहरा, दोपहर में खिली धूप

Amroha News - अमरोहा। रविवार की सुबह मौसम के तेवर बेहद तल्ख रहे। जिला घना कोहरे के आगोश में रहा। सुबह से घना कोहरा छाए रहने से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठ

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 20 Jan 2025 01:32 AM
share Share
Follow Us on
सुबह छाया रहा घना कोहरा, दोपहर में खिली धूप

रविवार की सुबह मौसम के तेवर बेहद तल्ख रहे। जिला घना कोहरे के आगोश में रहा। सुबह से घना कोहरा छाए रहने से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ी। दृश्यता कम होने से नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर निकलना पड़ा। गर्म कपड़ों में लिपटे हुए लोगों की सर्दी से कंपकंपी छूटती रही। रविवार के सार्वजनिक अवकाश के चलते अधिकांश लोग सर्दी से बचने के लिए अपनों घरों में कैद रहे। कोहरा छठने के बाद सुबह 11 बजे खिली धूप ने सर्दी से राहत दिलाई। लोगों को घरों की छत और पार्कों में धूप का आनंद लेते हुए देखा गया। शाम ढलते ही फिर सर्दी का सितम शुरू हो गया। सर्दी से बचने के लिए लोग अपने घरों में कैद हो गए। रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें