Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsWater Coolers Fail to Provide Relief in Akbarpur Amidst Scorching Heat
कहीं वाटर कूलर खराब तो कहीं निकल रहा गर्म पानी
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर के अकबरपुर नगर में भीषण गर्मी में शीतल पेयजल की आवश्यकता है, लेकिन नगरपालिका द्वारा लगाए गए वाटर कूलर खराब हैं। कुछ कूलर काम नहीं कर रहे हैं, जबकि अन्य से गर्म पानी निकल रहा है। इस स्थिति...
Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरSat, 26 April 2025 05:04 PM

अम्बेडकरनगर। भीषण गर्मी में शीतल पेयजल की आवश्यकता बढ़ गई है लेकिन यहां अकबरपुर नगर में पालिका स्तर से लगाए गए वाटर कूलर दगा दे रहे हैं। नगर में करीब एक दर्जन स्थानों पालिका की तरफ से वाटर कूलर लगवाए गए हैं लेकिन कहीं वाटर कूलर खराब है तो कहीं वाटर कूलर से गर्म पानी निकल रहा है। भीषण गर्मी में सार्वजनिक स्थानों पर पालिका प्रशासन द्वारा लोगों को शीतल पेयजल मुहैया कराने का दावा खोखला साबित हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।