अम्बेडकरनगर-श्रीराम कथा के श्रवण से समाप्त होता है कलयुग का दोष: आचार्य
Ambedkar-nagar News - धर्मा ग्रामोदय इंटर कॉलेज में नौ दिवसीय संगीतमई रामकथा का शुभारंभ हुआ। आचार्य बालमुकुंद शास्त्री ने कथा की शुरुआत की और भगवान श्रीराम, माता पार्वती, भगवान हनुमान आदि का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि...

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। धर्मा ग्रामोदय इंटर कॉलेज मधुपुर मीरनपुर में नौ दिवसीय संगीतमई रामकथा बुधवार को शुरू हुई। कथा का श्रीगणेश अयोध्या धाम के आचार्य बालमुकुंद शास्त्री ने किया। पहले दिन रामायण और अन्य ग्रंथों के प्रमुख पात्रों भगवान शंकर, माता पार्वती, भगवान हनुमान, भगवान श्रीराम समेत अन्य का परिचय श्रोताओं से कराया। कथा में आचार्य ने कहा कि भगवान श्रीराम की कथा श्रवण मात्र से ही कलयुग का दोष समाप्त होता है और सबका मन निर्मल हो जाता है। कहा श्रीराम की कथा बेहद अद्भुत है। आचार्य ने कहा कि भगवान शिव ने माता पार्वती को भगवान श्रीराम का कथा श्रवण कराया था।
कथा के पहले दिन श्रोताओं की भीड़ रही और श्रोता झूमते दिखे। आयोजक भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने आचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।