अम्बेडकरनगर-बिना नक्शे के नवीन परती पर अतिक्रमण कर बना लिया मकान
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर के अकबरपुर नगर पालिका के शहजादपुर स्थित मानसनगर कालोनी में नवीन परती की जमीन पर अतिक्रमण जारी है। शिकायतकर्ता राम रतन वर्मा ने मुख्यमंत्री और आयुक्त से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। नगर...

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर नगर पालिका के शहजादपुर स्थित मानसनगर कालोनी वार्ड संख्या 25 में नवीन परती की जमीन पर किए जा रहे आतिक्रमण को हटाने में पालिका प्रशासन उदासीन बना हुआ है। जब कि इसी नवीन परती से होकर कालोनी को रास्ता गया है लेकिन बैनामेदारों ने बगल स्थित नवीन परती में मकान बना लिया है। शिकायतकर्ता राम रतन वर्मा ने मुख्यमंत्री व आयुक्त को शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। कहा कि यहां तीन गाटे राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के नाम दर्ज हैं। मौजूदा समय में इन्हीं गाटों से होकर रास्ता चलता है। कई बार नगर पालिका ईओ से शिकायत की गई कि नवीन परती का सीमांकन कराया जाए ताकि नवीन परती पर जिन लोगों ने अतिक्रमण कर मकान बना रहे हैं उन्हें रोका जा सके।
ईओ व लेखपाल की मिलीभगत से सही पैमाइस नहीं हो पा रही है। पैमाइश से यह नहीं मालूम हो सका कि नवीन परती के गाटों की लम्बाई और चौड़ाई कितनी है। मौजूदा समय में अतिक्रमण के बाद कितनी जीमन बची हुई है। इतना ही नहीं ईओ की मिलीभगत से बिना नक्शे के मकान का निर्माण किया जा रहा है। लोग अपने बैनाम से अधिक नवीन परती में मकान बना रहे हैं। ईओ तीन साल से अधिक समय से यहां जमी हुई हैं और मठाधीश की तर्ज पर कार्य कर रही हैं। शिकायतकर्ता ने तहसीलदार से मिल कर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने लेखपाल को निर्देशित किया कि नवीन परती के दोनों तरफ जो मकान बन रहे हैं और अपने बैनामे से अधिक एरिया में मकान बिना नक्शे के बना रहे हैं उनको नगर पालिका द्वारा नोटिस देकर तत्काल रोका जाए लेकिन ईओ ने कोई कार्रवाई नहीं की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।