Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsMahashivratri Celebrations in Ambedkarnagar Special Events and Rituals Planned

तैयारी अंतिम चरण में, कल मनेगा शिव आराधना का पर्व

Ambedkar-nagar News - महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को है। जनपद में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। सभी शिवालयों में विशेष तैयारी की गई है। शिवबाबा में जलाभिषेक और हवन यज्ञ का आयोजन होगा। राजयोग केंद्र पर भी धार्मिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरTue, 25 Feb 2025 12:01 AM
share Share
Follow Us on
तैयारी अंतिम चरण में, कल मनेगा शिव आराधना का पर्व

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को है। जनपद में पर्व हर्षोल्लास के साथ श्रद्धाभाव से मनेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की धूम रहेगी। पर्व के चलते सभी शिवालयों में खास तैयारी हुई है। शिवालयों के आसपास खास तैयारी के साथ विशेष रंगाई पुताई हुई है। महा शिवरात्रि पर्व पर नगर के प्रख्यात धार्मिक स्थल शिवबाबा में विशेष आयोजन होगा। जलाभिषेक के साथ धाम के पुजारी महंत ओमप्रकाश गोस्वामी के संयोजन में विशेष हवन यज्ञ होगा। मेला भी लगेगा। वहीं महा शिवरात्रि पर्व पर नगर के बसखारी रोड के राजयोग केंद्र पर खास आयोजन होगा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंटआबू के स्थानीय राजयोग केंद्र पर धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। केंद्र पर कार्यक्रम के लिए संचालिका बीके सोमा और सह संचालिका बीके सरिता के निर्देशन में खास तैयारी हो रही है।

झारखंडेश्वर महादेव का मनेगा वार्षिकोत्सव सदर ब्लाक अकबरपुर के मुसइतपुर बेवाना के झारखंडेश्वर महादेव धाम का महा शिवरात्रि पर्व के मौके पर वार्षिकोत्सव मनेगा। बुधवार की सुबह अखण्ड मानस पाठ और रुद्राभिषेक होगा।गुरुवार को हवन और भंडारा आयोजित होगा। पंडित सदाशिव तिवारी, गायत्री तिवारी, आचार्य उत्कर्ष तिवारी, हर्षवर्धन, अंकित व अन्य के संयोजन में होने वाले महा शिवरात्रि के कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें