International Yoga Day Yoga Week Activities in Ambedkarnagar अम्बेडकरनगर-योग सप्ताह: पालिका कर्मियों ने किया योगाभ्यास, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsInternational Yoga Day Yoga Week Activities in Ambedkarnagar

अम्बेडकरनगर-योग सप्ताह: पालिका कर्मियों ने किया योगाभ्यास

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। 15 जून से शुरू हुए योग सप्ताह में नगर पालिका के कर्मी योगाभ्यास कर रहे हैं। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह के नेतृत्व में कर्मियों ने 'एक पृथ्वी-एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरWed, 18 June 2025 11:12 PM
share Share
Follow Us on
अम्बेडकरनगर-योग सप्ताह: पालिका कर्मियों ने किया योगाभ्यास

अम्बेडकरनगर। विश्व योग दिवस 21 जून को मनेगा। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व योग सप्ताह आयोजित हो रहा है। सप्ताह 15 जून को शुरू हुआ था और हर दिन योगाभ्यास किया जा रहा है। योग सप्ताह में पालिका कर्मी हर दिन सुबह नगर पालिका कार्यालय के परिसर में अधिशासी अधिकारी बीना सिंह की अगुवाई में योगाभ्यास कर रहे हैं। बुधवार को सप्ताह की थीम एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के तहत कर्मियों को योग का अभ्यास अर्बन विशेषज्ञ रवि उपाध्याय ने कराया। साथ ही योग की महत्ता बताई। योगाभ्यास मुख्य रूप से वरिष्ठ लिपिक अनूप सोनकर, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी जसवंत यादव, स्वच्छता प्रभारी इसराइल ने की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।