Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsBlock Level School Chalo Rally Held in Jahangirganj with Enthusiastic Participation

जहांगीरगंज में निकली स्कूल चलो अभियान की रैली

Ambedkar-nagar News - जहांगीरगंज में उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर से स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई। इस रैली में छात्रों और अभिभावकों की बड़ी संख्या शामिल हुई। रैली...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरTue, 8 April 2025 04:39 PM
share Share
Follow Us on
जहांगीरगंज में निकली स्कूल चलो अभियान की रैली

जहांगीरगंज। उच्च प्राथमिक विद्यालय जहांगीरगंज परिसर से ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो रैली निकली गई। रैली को उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में काफी संख्या में छात्र व अभिभावक शामिल हुए। मम्मी पापा भूल न जाना, सबसे पहले नाम लिखाना व पढ़ी-लिखी नारी, घर-घर की उजियारी समेत कई अन्य नारों के साथ रैली जहांगीरगंज, गोल्हईपुर, सिंहपुर, पुरानी बाजार में भ्रमण के बाद विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सतीश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार पांडे, सीएचसी अधीक्षक डॉ उदय चंद यादव, अधिशासी अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक शुभम यादव, नितिन चौधरी, हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश सिंह, सभासद बालगोविंद त्रिपाठी, हरि प्रसाद चतुर्वेदी, शांतिभूषण पांडे, अजय पांडे, रामकेवल यादव, प्रधानाध्यापिका सुमन पांडेय, अशोक तिवारी, श्याम बिहारी, वीरेंद्र यादव व अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें