अज्ञात वाहन ने बाइक सवार वृद्व को रौंदा,मौत
Aligarh News - -मडराक थाना क्षेत्र के मुकंदपुर के पास हुआ हादसा -हाथरस में रिश्तेदार के यहां से

मडराक थाना क्षेत्र के गांव मुकंदपुर के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार वृद्व की मौत हो गई। वह हाथरस में रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांधीपार्क के नौरंगाबाद निवासी विजय सिंह (60) पिलंबर थे। परिवार में चार बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को वह हाथरस स्थित रिश्तेदार के यहां गए थे। रात को बाइक से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में गांव मुकंदपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वह बाइक से सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन निजी अस्पताल लेकर पहंुचे,जहां चिकित्सकों ने विजयसिंह को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि हादसे में वृद्व की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।