Cleanliness Workers Protest Against Sukhma Sanstha Dump Garbage Across Delhi सुखमा के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने जगह-जगह फैलाया कूड़ा , Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsCleanliness Workers Protest Against Sukhma Sanstha Dump Garbage Across Delhi

सुखमा के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने जगह-जगह फैलाया कूड़ा

Aligarh News - फोटो.. सुखमा के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने जगह-जगह फैलाया कूड़ा देहली गेट, जामा मस्जिद,

Sat, 7 June 2025 04:17 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
सुखमा के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने जगह-जगह फैलाया कूड़ा

फोटो.. सुखमा के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने जगह-जगह फैलाया कूड़ा देहली गेट, जामा मस्जिद, खैर रोड समेत अन्य स्थानों पर उलटा कूड़ा देहली गेट पर एकत्रित सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन सुखमा संस द्वारा दो समय काम लिए जाने व रविवार को भी बुलाने का विरोध अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता आधे शहर की सफाई व्यवस्था संभालने वाली सुखमा संस को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। शुक्रवार को सुखमा संस में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने ही कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कूड़ा वाहनों को रोककर कूड़ा सड़कों पर पलट दिया। देहली गेट, जामा मस्जिद के पास व खैर रोड पर कूड़े का ढेर लगा दिया।

घंटों देहलीगेट क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। देहली में जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जाम सड़क पर नहीं लगाने दिया। सफाई कर्मचारियों के विरोध से शहर की सफाई व्यवस्था बकरीद से पहले पटरी से उतर गई। सुखमा संस के जिम्मे आधे शहर की सफाई व्यवस्था है। 45 वार्डों में काम सुखमा संस को करना है। लेकिन सुखमा संस के काम संभालने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था का बेड़ागर्क हो गया। सुखमा संस ने सुबह छह से दस बजे व शाम को चार बजे सात बजे तक दो शिफ्ट में काम करने क फरमान सुनाया। जिसको लेकर सफाई कर्मचारी भड़क गए। कहा कि दो शिफ्टों में काम नहीं करेंगे। इसको लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। दिन भर नगर निगम से लेकर सड़क तक हंगामा चलता रहा। सुबह सुखमा संस में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने देहली गेट, जामा मस्जिद, खैर रोड समेत अन्य स्थानों पर कूड़ा डाल दिया। इसके अलावा आधे शहर में सफाई नहीं हुई। मौके पर नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुकेश कुमार पहुंचे। देहली गेट पर सफाई कर्मचारियों को समझाकर शांत किया। शाम को नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सुखमा संस व सफाई कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया। सुखमा संस के मैनेजर हरिओम ने कहा कि दो शिफ्टों में काम करने का आदेश वापस ले लिया गया है। केवल एक शिफ्ट में सुबह छह बजे से दोपहर 2 बजे तक काम करना होगा। जबकि सफाई कर्मचारियों ने कंपनी पर आरोप लगाया कि उनका शोषण किया जा रहा है। आठ घंटे से अधिक काम लिया जा रहा है और रविवार को भी बुलाया जा रहा है। मेहनत के अनुसार वेतन भी नहीं मिल रहा है। त्योहार पर सफाई व्यवस्था को राजी तमाम विवाद के बाद सुखमा संस में काम करने वाले कर्मचारी बकरीद पर सफाई को लेकर तैयार हो गए। सुखमा संस के मैनेजर हरिओम ने बताया कि दो शिफ्ट में काम कराने का आदेश वापस ले लिया गया है। कर्मचारी काम पर लौटेंगे। लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि वह चार से पांच घंटे ही काम करेंगे। नियमानुसार आठ घंटे काम का करार है। कार्य के घंटे को लेकर कंपनी को अवगत कराया जाएगा। जिसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुकेश कुमार ने बताया कि सुखमा संस व उनके कर्मचारियों का मामला था। नगर निगम को हर कीमत पर शहर साफ चाहिए अन्यथा भुगतान किसी दशा में नहीं होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।