Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsCelebrating Women Empowerment 536 Students Honored at Ahilyabai Holkar Committee Ceremony

नुमाइश) महिला सशक्तिकरण में अहिल्याबाई का महत्वपूर्ण योगदान: उदय सिंह

Aligarh News - फोटो, - कोहिनूर मंच पर अहिल्याबाई होल्कर समिति द्वारा सम्मान समारोह - 536 छात्राओं

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sun, 23 Feb 2025 08:22 PM
share Share
Follow Us on
नुमाइश) महिला सशक्तिकरण में अहिल्याबाई का महत्वपूर्ण योगदान: उदय सिंह

फोटो, - कोहिनूर मंच पर अहिल्याबाई होल्कर समिति द्वारा सम्मान समारोह

- 536 छात्राओं को किया सम्मानित, भारत माता की जय से गूंजा मंच

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर हरिगढ़ महानगर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर समिति द्वारा भव्य पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रविवार को कोहिनूर मंच पर आयोजित इस कार्यक्रम में इंदौर के महाराजा व आरएसएस के ब्रज प्रांत प्रचारक ने महिला सशक्तिकरण में अहिल्याबाई की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे इंदौर के महाराजा उदय सिंह राजे होल्कर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र कुमार, कार्यक्रम अध्यक्ष जवाहरलाल बघेल, विशिष्ट अतिथि गौरी सिंह, प्रणव कुमार शर्मा और भारत केसरी सचिन पहलवान ने संयुक्त रूप से किया। महाराजा उदय सिंह ने कहा कि माता अहिल्याबाई को ‘लोकमाता इसलिए कहा जाता है क्योंकि, उन्होंने अपने राज्य की सीमाओं से आगे बढ़कर संपूर्ण राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने भारतभर में मंदिर, धर्मशालाओं और वस्त्र उद्योगों की स्थापना की, जिससे समाज को रोजगार मिला। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिला सेना का गठन भी किया। ब्रज प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि भारत मूल रूप से नारी प्रधान देश है, जहां देवी-देवताओं के साथ देवियों की भी समान रूप से पूजा होती है। माता अहिल्याबाई ने भी अपने शासनकाल में समाज सुधार, धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया। समारोह में सांसद सतीश गौतम, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर प्रशांत सिंहल, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

.....

536 छात्राओं को सम्मान

समारोह में आयोजित प्रश्नोत्तरी, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं में 1900 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 536 छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीलिमा जोशी और डॉ. निशा शर्मा ने किया।

....

एकल नाट्य मंचन

इंदौर के कलाकारों द्वारा ‘मातोश्री अहिल्या देवी नामक एकल नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया। अहिल्याबाई के किरदार में अर्चना चितले ने जीवंत अभिनय किया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा हॉल ‘भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें