व्यावसायिक उपयोग करते मिलने पर ट्रैक्टर ट्राली सीज, 87 वाहनों के चालान
Agra News - जनपद में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान के तहत चेकिंग की। ट्रांसपोर्टरों को नियमों की जानकारी दी गई और शपथ दिलाई। गल्ला मंडी में चार ट्रैक्टर-ट्राली सीज की गईं और 87 वाहनों के चालान किए गए। यह अभियान...

जनपद में विशेष अभियान के दूसरे भी यातायात पुलिस ने चेकिंग की। ट्रांसपोर्टरों को बैठक कर यातायात नियमों के बारे में बताया। उन्हें शपथ दिलाई और पंपलेट्स भी वितरित किए। इसके बाद गल्ला मंडी में चेकिंग कर कॉमर्शियल उपयोग मिलने पर चार ट्रैक्टर-ट्राली सीज कर दिए और 87 वाहनों के चालान भी किए। एडीजी आगरा जोन के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व यातायात नियम पालने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चल रहा है। बुधवार को अभियान का दूसरा दिन रहा। अभियान के तहत यातायात कार्यालय कासगंज एवं अमांपुर रेलवे फाटक अमांपुर रोड पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष, सभी ट्रांसपोर्टर, ऑटो यूनियन के चालकों के साथ सीओ की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई, साथ ही पंपलेट भी वितरित किए। साथ ही चेकिंग भी की। इसमें अनाज मंडी अमांपुर रोड पर ट्रैक्टर-ट्रालियों का कामर्शियल उपयोग होता मिला। ट्रैक्टर-ट्रालियों में मक्का भरकर रेलवे रैक पर ले जा रहे थे, जिन्हें चेक करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर न्यू पुलिस लाइन कासगंज में खड़ा कर दिया। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 87 वाहन चालकों के चालान की कार्रवाई की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।