Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsReligious mark stones found in the digging of the field

खेत की खुदाई में मिले धार्मिक चिह्न वाले पत्थर

Agra News - जगनेर। जगनेर ब्लाक के गांव नौनी में मछली पालन के लिए खेत की खुदाई में पत्थर मिले हैं। धार्मिक चिह्न वाले इन पत्थरों को प्राचीन बताया गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 30 July 2020 10:34 PM
share Share
Follow Us on
खेत की खुदाई में मिले धार्मिक चिह्न वाले पत्थर

जगनेर। जगनेर ब्लाक के गांव नौनी में मछली पालन के लिए खेत की खुदाई में पत्थर मिले हैं। धार्मिक चिह्न वाले इन पत्थरों को प्राचीन बताया गया है। किसान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। लाल रंग के इन पत्थरों को फिलहाल सुरक्षित रखवा दिया गया है। गांव नौनी निवासी किसान गंगाराम अपने खेत में मछली पालन के लिए तालाब बनवा रहे हैं। बुधवार शाम जेसीबी से खेत की खुदाई चल रही थी। गंगाराम के अनुसार अचानक जेसीबी किसी चीज से टकराई। उस स्थान से धार्मिक चिह्न वाले लाल रंग के पत्थर निकले। एक पत्थर शिवलिंग के आकार का है। बाकी बड़े-बड़े लाल पत्थरों पर आकृतियां उकरी हुई हैं। ग्रामीण इन्हें प्राचीन प्रतिमाएं बताने लगे। लोगों की भीड़ लग गई।ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने फिलहाल इन लाल पत्थरों को सुरक्षित रखवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पत्थरों का परीक्षण करने के लिए टीम आएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें