Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsPolice Capture 25 000 Reward Fugitive in Kheragarh Shooting Incident

सिपाही को गोली मारने वाला इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Agra News - सात दिन पहले खेरागढ़ में सिपाही को गोली मारने वाले 25 हजार के इनामी सत्यप्रकाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसकी पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी भी घायल हुए। सभी आरोपित...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSun, 15 Sep 2024 01:45 AM
share Share
Follow Us on
सिपाही को गोली मारने वाला इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सात दिन पहले खेरागढ़ में सिपाही को गोली मारने वाले 25 हजार के इनामी को शनिवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। सके पैर में गोली लगी है। उसके दो साथी घायल हो गए। एक पर 25 हजार का इनाम घोषित था। तीनों आरोपित अवैध खनन और परिवहन में लिप्त हैं। खेरागढ़ में सात सितंबर को खाली प्लाट में बालू से भरा ट्रैक्टर-ट्राली फंस गया था। इसमें भरी बालू अवैध खनन की थी। पुलिस ने घेराबंदी की तो ट्रैक्टर पर सवार सत्यप्रकाश सिंह ने सिपाही अजय कुमार को गोली मारी थी। आरोपितों ने पुलिस की जीप में ट्रैक्टर से टक्कर भी मारी।

डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि घटना में शामिल नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। सिपाही को गोली मारने वाले खेरागढ़ के नगला पहाड़ी में रहने वाले सत्यप्रकाश और उसके साथी विधौली के रहने वाले नेत्रपाल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार तड़के चार बजे बुरहरा गांव के पास जंगल में पुलिस की आरोपितों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सत्यप्रकाश के बाएं पैर में गोली लग गई। जबकि नेत्रपाल और उसके तीसरे साथी विनोद कुशवाहा के दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

डीसीपी ने बताया कि विनोद मुरैना के फद्दी का पुरा का रहने वाला है।सत्यप्रकाश ने सिपाही को गोली मारी थी और उसके साथी नेत्रपाल ने भागते समय बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। विनोद भी उनके साथ ट्रैक्टर पर था। आरोपितों से एक बाइक, तीन तमंचे और नौ कारतूस बरामद हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें